1 minute reading time
(103 words)
[TV9 Bharatvarsh]PM मोदी-सुप्रिया सुले की मुलाकात का सबसे बड़ा खुलासा!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुप्रिया सुले की 17 दिनों में दूसरी मुलाकात हुई है। सोमवार को एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले के साथ पार्टी के सभी आठ लोकसभा सांसद प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। करीब 15 मिनट चली इस बैठक को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में चर्चा तेज हो गई है। बैठक के बाद सुप्रिया सुले ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। जानकारी के मुताबिक सांसदों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों की समस्याएं भी प्रधानमंत्री के सामने रखीं। किसानों, खेती, सूखे की स्थिति, प्याज की कीमतों और चंद्रभागा नदी में प्रदूषण जैसे मुद्दे चर्चा में रहे।

